Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Weather Update: आईएमडी ने जारी किया 22 राज्यों के लिए यलो अलर्ट, भारी बारिश की दी चेतावनी, गुजरात और राजस्थान में जमकर बरस रहे बदरा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर पश्चिम , जम्मू कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर, पश्चिम और मध्य भारत तक जमकर बदरा बरस रहे हैं। गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। वहीं, गुजरात में सात लोगों की जान भी गई है और 15,000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, वहीं पानी में घिरे 300 लोगों को बचाया गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने बुधवार को 22 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने बताया है कि अगले दो दिन गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में और बृहस्पतिवार को पश्चिमी राजस्थान, केरल और ओडिशा में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल के ज्यादातर हिस्सों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत 22 राज्यों में बुधवार को, 10 राज्यों में बृहस्पतिवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img