Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का तत्काल हो निस्तारण: डीएम

  • डीएम ने किया कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने इंटीग्रेटेड एकीकृत कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल में आने वाली प्रत्येक काल रिसीव शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन वाले मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देशित किया कि मरीजों से नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत करते रहे।

गंभीर लक्षण होने पर तत्काल उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों का निरंतर फोन कर फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम पर प्रत्येक कॉल रिसीव की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कॉल रिसीव करने के पश्चात प्रेम भाव पूर्वक वार्ता की जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना किट को लेकर जो कॉल प्राप्त होती है कॉल प्राप्त होते ही संबंधित को कोरोना किट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img