जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मंगलखेड़ा निवासी सलमान उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र सरीफ की शादी करीब चार माह पूर्व अपने ही मौहल्ले की मरजीना उम्र करीब 20 वर्ष पुत्री इस्लामुद्दीन के साथ हुई थी। शनिवार की रात सलमान, उसके पिता सरीफ व माता सबनम ने घरेलू विवाद के चलते मरजीना उपरोक्त की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के बहनोई ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा आरोपी पति सलमान, उसके पिता सरीफ व माता सबनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर इस्माइल 6397986783

