नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सिंगापुर में हुए हादसे में निधन होने वाले असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग को याद किया। जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर असम में लाया गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से पूरे देश में शोक है। उन्होंने जुबीन को एक मशहूर गायक बताते हुए कहा कि उन्होंने देशभर में अपनी कला और आवाज़ से पहचान बनाई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जुबीन का असम की संस्कृति के प्रति गहरा लगाव था और उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मंत्रमुग्ध करता रहेगा।

