Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

नाजिम हत्याकांड में पत्नी ही निकली पति की कातिल

  • राजमिस्त्री की हत्या में नसीमा गिरफ्तार
  • बेटी पर गलत निगाह रखने पर की थी महिला ने हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंचौली में राज मिस्त्री नाजिम की हत्या के मामले में एक महिला नसीमा को गिरफ्तार किया गया है। राज मिस्त्री के महिला से अवैध संबंध हो गये थे। मृतक नाजिम महिला की बेटी पर गलत निगाह रखता था। इसी बात पर महिला ने चुनरी से गला दबाकर हत्या करके शव को नाली के पास फेंक दिया था। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है।

24 9

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि नौ सितंबर को नाजिम उम्र करीब 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोटकर हत्या कर शव को बड़ी टंकी के पास सूखी नाली में डाल दिया गया था। इस संबंध में थाना इंचौली पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा संज्ञान लेते हुए घटना के जल्द अनावरण के लिए निर्देशित किया गया।

पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए नसीमा पत्नी नवाब उर्फ नवाबुद्दीन निवासी मोहल्ला मंडी ग्राम इंचौली थाना इंचौली मेरठ को गिरफ्तार किया गया। महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक दुपट्टा, एक चादर और मृतक नाजिम की चप्पल व मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसपी देहात ने बताया कि नसीमा का पति दिल्ली में काम करता है। महिला के राज मिस्त्री नाजिम से संबंध बन गये थे।

25 8

नाजिम जब नसीमा से मिलने उसके घर जाता था। तब उसकी निगाह नसीमा की 12 साल की बेटी पर पड़ने लगी और वो उसके साथ जबरन हरकतें करने लगा था। नसीमा ने कई बार समझाया था, लेकिन नाजिम सुनने को तैयार नहीं था। नौ सितंबर को नाजिम ने जब बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की तो नसीमा से उसकी लड़ाई होने लगी। इस पर नसीमा ने चुनरी से नाजिम का गला घोंट दिया। जिससे नाजिम की मौत हो गई। बाद में नसीमा ने नाजिम के शव को सूखी नाली के पास फेंक दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img