- शामली के 31 बच्चों ने जीतकर लहराया परचम
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सिप अबेकस शामली की डायरेक्टर डा. मृदुला जैन ने बताया कि सिप अबेकस की प्रतियोगिता में राउंड वन में लगभग 25000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। राउंड वन क्वालीफाई राउंड था जिसमें शामली के 60 बच्चों ने अपनी जगह बनाई। राउंड टू स्टेट राउंड था जिसमें पूरे उप्र से शामली और आसपास के 31 बच्चों ने जीतकर शामली को गौरवान्वित किया। इन बच्चों में सिल्वर बेल्स के आदित्य गोयल ने लेवल-2 से, कृतिका सेठी ने लेवल वन से, अलीना लेवल 5 से, संयम जैन लेवल 6 से, आरोही लेवल 3 से, चैंपियन रहे।
बच्चों के सम्मान में आज नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डा. मृदुला जैन ने बताया कि ये बच्चे 11 मिनट में ढाई सौ प्रश्न हल कर सकते हैं। अबेकस से बच्चों में एकाग्रता, सुनने की क्षमता, याद करने की क्षमता, सोचने समझने की क्षमता, आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे ये सभी बच्चे स्कूल में भी अपनी अच्छी परफार्मेंस दे पाते हैं। आज के प्रतियोगिता के युग में यह स्किल्स बच्चों के अंदर विश्वास पैदा करती हैं और बच्चों के लिए यह स्किल्स बहुत जरूरी है।
इनके अलावा पवन बंसल, मयंक गर्ग, आरव जैन, सक्षम जैन, साध्वी वर्मा, पर्व जैन, गीतिका, अवनी राय, कशिश, याशिका, काशवी, आराया, अनुष्का, दिवेश वर्मा, उज्जवल, मुस्कान बत्रा, वैष्णवी गर्ग, नमीष मित्तल, अक्षत अगरवाल, अथर्व अग्रवाल, धैर्य मित्तल, कृष्णा मित्तल, अनय गर्ग, नित्या जैन, आन्या अनवर, फरहान अनवर, अभय गर्ग आदि ने स्टेट लेवल तक अपनी जगह बनाई।

