जनवाणी संवाददाता |
बेगावाला: बीते डेढ़ माह पहले मुजफ्फरपुर केशो गांव में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम ओमपाल पुत्र रोहतास सिंह, कौशल पुत्र सुरेश सिंह, जो इसी गांव के रहने वाले हैं और एक सुभाष पुत्र मांडू जो कि ग्राम बाकरपुर गढ़ी का रहने वाला है। ये इस गिरोह का सरगना है।
इनके पास से पुलिस को 4600 रुपए की नकदी, आधा किलो चांदी के जेवर, एक बैटरी और ताला तोड़ने वाला सरिया भी बरामद हुआ है। दरअसल, बीते डेढ़ माह पहले कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर केशो गांव निवासी सियानन्द पुत्र मक्खन के बंद पड़े मकान का रात्रि में ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। वहीं, चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ था।

