- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में 28 वर्षीय किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और मामले की जांच में जुटी हुई है।
बुढ़सैनी गांव निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र राजेन्द्र ने गांव के ही रहने वाले सुभाष के खेत उगाई पर ले रखे है।
शनिवार की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर खेत में काम करने के लिये निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने खेत पर गए तो खेत में पेड़ पर फंदे में विकास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटक रहा था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना बालैनी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची बालैनी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक का पिछले काफी दिनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। इस बारे में बालैनी थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि अभी उसके पास कोई तहरीर नहीं आई है मामले की जांच की जा रही है।

