Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (महिला) वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की टीम रही रनरअप

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालयी अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (महिला वर्ग) की प्रतियोगिताओं का आयोजन एनएएस कॉलेज, मेरठ द्वारा किया गया, जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की हैंडबॉल (महिला वर्ग) की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुये शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं टीम कोच प्रमोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा हैण्डबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी एनएएस कॉलेज, मेरठ को दी गयी है।

एनएएस कॉलेज, मेरठ में खेली गयी प्रतियोगिता में चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लगभग 10 महाविद्यालयों की टीमो ने प्रतिभाग किया, जिसमें एनएएस कॉलेज, मेरठ, एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद, डीएवी कॉलेज, बुलन्दशहर, सेंट जॉसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सरधना तथा श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर आदि टीमो ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में खेले गये मैचों में श्रीराम कॉलेज की टीम ने सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सरधना को (08-04) के स्कोर से तथा द्वितीय मैच में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद को हराकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनरअप का खिताब अपने नाम किया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने महिला खिलाडियों के महाविद्यालय आगमन पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यकारी निदेशक डॉ0 निशांत कुमार राठी ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चैधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, सुनील कुमार तथा साक्षी शर्मा आदि ने विजयी टीम को शुभकामनायें दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img