- लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: कोविड-19 के चलते लंबे समय से बंद चल रहे आरोग्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लाक क्षेत्र के स्वास्थ्य आंगनवाड़ी कर्मचारी मौजूद रहे। इन कर्मचारियों से ग्रामीण व शहरी लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
पीएचसी में पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने रविवार को फीता काटकर आरोग्य मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य व आंगनवाडी कार्यकत्रियों को प्रेरित करते हुए राजू गुप्ता ने कहा कि इस आरोग्य मेले का आयोजन ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उन जरूरतमंद परिवारों के लिए किया जा रहा है, जो धन के अभाव में अस्पतालों में अपना उपचार नहीं करा पाते।
उन्होंने कहा जो परिवार आयुष्मान कार्ड व गोल्डन कार्ड बनवाना चाहता है। वह पीएचसी में आकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कार्ड बनवा सकता है। उन्होंने कहा कोविड-19 के चलते काफी लंबे समय तक मेला बंद होने से तमाम मरीजों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से गांव में जागरूकता फैलाकर ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डा.मनीष शर्मा, मानस चौहान, डा. अर्चना, सभासद जितेंद्र गोयल, सोनू वाल्मीकि, फार्मेसिस्ट विवेक, एलटी रविंद्र, सलीम, जबर सिंह राहुल धर्मपाल मौजूद रहे।

