- एक दर्जन देशों के विशेषज्ञ व दो केंद्रीय मंत्री
- आपदा ने दुनिया को सेहत और सहयोग की कीमत समझाई: डा हर्षवर्धन
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने सेहत की कीमत को समझ लिया है। आज जब दुनिया हॉलिस्टिक हेल्थ और वेलबींग की बात करती है तो भारत की योग विद्या का जिक्र सबसे पहले आता है और यही योग के विश्व में बढ़ती प्रसिद्धि का आधार है। विशेषकर आज की परिस्थिति में जब जिम्नेजियम्स बंद हैं खेल के मैदान बंद हैं। बाहर आने जाने पर आवश्यक पाबंदी स्वास्थ्य के लिए चुनौती है। ऐसे में अनेक तरह की लाइफस्टाइल डिजीज उबर कर के सामने आई हैं।
यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मोक्षायतन योग संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित चार दिवसीय वर्चुअल ग्लोबल योग कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करते समय कहीं।


