Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लायंस क्लब क्राउन के आक्सीफ्लो मीटर, आक्सीमीटर बैंक का उद्घाटन

  • विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लायंस क्लब शामली क्राउन के द्वारा आक्सीफ्लो मीटर एवं आक्सीमीटर बैंक की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन सदर विधायक विधायक तेजेन्द्र निर्वाल व निवर्तमान पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल द्वारा सन्युक्त रूप से किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की भारी किल्लत है ऐसे में संस्था द्वारा ये उपकरण उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।

शनिवार को विधायक तेजेंद्र निर्वाल शहर के गऊशाला रोड स्थित ओपन जिम पार्क स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के भवन पर स्थापित लायंस क्लब शामली क्राउन के आक्सीफ्लोमीटर एवं आक्सीमीटर बैंक के शुभारंभ कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में आक्सीजन फ्लोमीटर, आक्सीमीटर एवं आक्सीजन मास्क की किल्लत एवं कालाबाजारी से परेशान नागरिकों के सहायतार्थ यह बैंक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने क्लब के कार्य की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि निवर्तमान चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि वर्तमान माहौल में इन गंभीर परिस्थितियों में शासन प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं एवं जनसाधारण की स्वयं की भी कुछ जिम्मेदारियां बनती हैं, जिन्हें लायंस क्लब क्राउन ने बारीकी से समझा और अमल करते हुए इस समय अत्यंत जरूरी आक्सी-फ्लो मीटर बैंक की स्थापना की। अन्य संस्थाओ से अपील करते हुए कहा कि इस समय आक्सीजन संबंधित परियोजना पर काम करे।

परियोजना के संचालक व आक्सीजन फलोमीटर बैंक के संयोजक लॉयन प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि स्थापित आक्सीमीटर बैंक में एक निश्चित जमानत राशि जमा कर सामान दिया जाएगा । सामान वापस आने के बाद जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।

प्रथम आठ दिन के लिए 50 रुपये प्रतिदिन आक्सीजनफ्लो मीटर के लिए एवं 20 रुपये प्रतिदिन आॅक्सीमीटर के लिए सहयोग राशि के रूप में स्वीकार किया जाएगा। जिससे समान समय से वापस आकर दूसरे के काम आ सके, क्लब का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक अपनी सेवा पहुंचाना है इसलिए उक्त व्यवस्था की गई है।

क्लब अध्यक्ष लॉयन आशु गर्ग ने बताया कि बैंक की स्थापना में अभी तक सहयोग के रूप में 5 आक्सीजनफ्लो मीटर लायंस क्लब दोआब के द्वारा प्राप्त हुए एवं एक आक्सीजनफ्लो मीटर रोटेरियन अजय बाबू शर्मा जी के द्वारा प्राप्त हुआ उन्होंने यह भी कहा की इस परियोजना में सहयोग करने वाले नागरिकों का सदैव स्वागत है। कार्यक्रम का संचालन संजय संगल ने किया।

इस अवसर डॉ. रितिनाथ शुक्ला, डा. अजय बाबू शर्मा, रजत अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, आशीष मित्तल, सचिन जैन, अनुराग जैन, रमेश चंद विश्वकर्मा, गिरधारी लाल नारंग, अनूप तायल, अंकुर गोयल, डा. अर्जुन वर्मा, प्रभात मित्तल, निपुण जैन उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img