Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

यज्ञ से किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ किया गया। यज्ञ में कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं ने नवीन विश्वाश ऊर्जा के साथ नये सत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।

भारतीय ज्योतिष परिषद  के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार वशिष्ट ने ब्रह्मा पद से कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक है। यज्ञ के द्वारा नवीन कार्य की शुरुआत करना शुभ व फलदायी होता है। ईश्वर की उपासना एवं परमात्मा का ज्ञान वेद मंत्रों से प्राप्त होता है।

18

कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुये कहा कि अच्छे वातावरण में अनुशासन का पालन करते हुए खूब मन लगाकर पढ़े ताकि तुम्हें कामयाबी प्राप्त हो। कॉलेज के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने नये विश्वाश ऊर्जा के साथ नये सत्र में कार्य करने का संकल्प लेते हुये यज्ञ में आहुति दी।

इस अवसर पर संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, उपप्रधानाचार्य नसीम खान, अश्वनी मोघा, केतन शर्मा, मगनपाल सिंह, अजय त्यागी, कविता राणा, मनीषा पंवार, नीतू पंवार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img