- वर्ष 2024-25 के लिए आय 40 और व्यय 58 करोड़ रखा गया
जनवाणी संवाददाता |
शामली: नगर पालिका परिषद शामली में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आय व्यय का बजट रखा गया। वहीं सभासदों ने शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव और समस्याओं से जुड़े पत्र चेयरमैन को सौंपे हैं।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में चेयरमैन अरविंद संगल की अध्यक्षता और ईओ रामेंद्र सिंह के संचालन में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में लेखाकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। जिसमें 40 करोड़ 23 लाख 30 हजार रुपये की आय और 58 करोड़ 48 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट रखा गया।

वहीं अवर अभियंता सिविल व जलकल और सभासदों ने शहर के विकास के लिए प्रस्ताव रखे जिन्हें राज्य वित्त या 15वां वित्त आयोग द्वारा बोर्ड के अनुमोदन के लिए रखे गए। सभासद निशिकांत संगल ने डोर टू डोर कूडा कलेक्शन कार्य को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कूड कलेक्शन समस्या समेत 18 सूत्रीय प्रार्थना पत्र चेयरमैन और बोर्ड के समक्ष रखा है। इस दौरान सभी सभासदगण मौजूद रहे।

