जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू के घर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। यह छापामारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है। विकास बहल इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर हैं वहीं अनुराग कश्यप इसके मालिक हैं। हालांकि तापसी के घर छापामारी की वजह अभी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें कि टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर आयकर विभाग की छापामारी चल रही है। मधु मनटेना की टैंलेट मैनेजमेंट कंपनी Kwan के दफ्तर पर भी आयकर अधिकारी पहुंचे हैं।
इन सितारों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। खबरें हैं कि इस छापामारी में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले में अधिक जानकारी आनी अभी बाकी है।
Income Tax raids underway at the properties of film director Anurag Kashyap and actor Taapsee Pannu in Mumbai: Income Tax Department
— ANI (@ANI) March 3, 2021
बता दें, सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू खूब एक्टिव रहते हैं। दोनों ‘सांड की आंख’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी सफल फिल्म एक साथ बना चुके हैं। फिल्म ‘दोबारा’ से दोनों की एक साथ फिर से वापसी हो रही है।
बात करें तापसी पन्नू की तो वे 2020 में अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ में नजर आईं थीं। उनकी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही साथ वो ‘शाबाश मिट्ठू’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘शाबाश नायडू’ और ‘लूप लपेटा’ जैसी फिल्में भी कर रही हैं।

