Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के आवास पर बुढ़नपुर में आयकर विभाग का छापा

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: बुढ़नपुर निवासी भाजपा नेता के घर आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा। सुबह 6 बजे चार गाड़ियों में सवार अधिकारी घर पहुंचे। सभी सदस्यों को एक कमरे में बैठकर घर में डेरा डाले हुए हैं अधिकारी। शनिवार को बुढ़नपुर निवासी भाजपा नेता प्रिंस चौधरी पुत्र शहदेव सिंह के घर आयकर विभाग का छापा मारा। सुबह तड़के से ही अधिकारी डेरा डालें हुये है। बताया जाता है कि प्रिंस चौधरी का ब्याज का बहुत बड़ा काम चलता है। प्रति दिन एक दर्जन से अधिक गाड़ियों से ब्याज पर रकम देने व ब्याज लेने के लिये लड़के क्षेत्र में जाते हैं। टीम ने खाली बोरिया, नोट गिनने की मशीन, प्रिंटर, सहित अन्य उपकरण घर के अंदर ले गई है। विभाग की एक गाड़ी को भी अंदर बुला लिया गया है। विभाग की छापामारी के बाद क्षेत्र में हड़कम मचाया हुआ हैं। सूत्रों की माने तो टीम द्वारा कई करोड़ रुपयों से अधिक की नकदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात मौके से बरामद किये हैं। टीम द्वारा सारी नदी सहित जेवरात को सील करने का काम किया जा रहा है। टीम पिछले छ घंटे से घर के अंदर मौजूद है और घर के सभी सदस्यों को एक कमरे में बैठा रखा है।

अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़े।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img