- त्योहार पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: त्योहारों पर लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। दीवाली के अवसर पर परिवहन निगम बसों के फेरे बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम द्वारा प्लान बना लिया गया है यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए पहले से ही रोडवेज मैं तैयारी शुरू कर दी है। वही लॉकडाउन के बाद से अभी तक सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
ऐसे में यात्रियों का पूरा दारोमदार रोडवेज बसों पर ही होगा। धनतेरस, दीवाली और भाई दूज के मौके पर घर जाने वालों के लिए इस बार सिर्फ बसे ही सहारा है। कोरोना संक्रमण के चलते लकडाउन के समय में बंद की गई। रेल सेवा अभी तक पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाई है। सिटी रेलवे स्टेशन से अभी ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में शहर में रोडवेज बसों पर ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का जिम्मा रहेगा।

इसके लिए रोडवेज ने प्लान तैयार कर लिया है। जिसके तहत सभी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे त्योहार के मौके पर बढ़ाए गए हैं। यात्रियों को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए विभाग तत्पर है। वही त्योहार के मौके पर अवकाश के दिनों में काम करने वाले चालक और परिचालकों के लिए भी विशेष स्कीम निगम द्वारा लागू की गई है। इस बीच जो भी कर्मचारी या चालक परिचालक कार्य करेंगे उन्हें अतिरिक्त रुपये दिए जाएंगे।

