Monday, August 17, 2026
- Advertisement -

चारधाम यात्रा के लिए भक्तों की बढ़ी संख्या, अब तक इतने हो चुके पंजीकरण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का सेलाब बढ़ता ही जा रहा है। दिन प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं, पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के ​मुताबिक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना 60 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। सबसे अधिक 7.13 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। दरअसल, अब तक चारधाम यात्रा के लिए 40 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। साथ ही सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल 15 जून तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है।

धाम दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या

 धाम            संख्या 

केदारनाथ      7,13,049

बदरीनाथ       5,80,185

गंगोत्री           3,94,229

यमुनोत्री          3,64,420

हेमकुंड साहिब    22,691

गौरतलब है कि, लगातार मौसम की चुनौती के बावजूद चारधाम यात्रा में व्यावसायिक टैक्सी, मैक्सी, मिनी बस और बस से आने वाले यात्रियों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उधर यात्रा के नोडल अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पूरी यात्राकाल में व्यावसायिक वाहनों के कुल 20,303 ग्रीन कार्ड बने थे।

इस साल बीते शुक्रवार तक यह आंकड़ा 21,029 तक पहुंच चुका है, जबकि 1334 ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया गतिमान है। इनमें टैक्सी के सर्वाधिक 9711, मैक्सी के 6112, मिनी बस के 2572 और बस के 2634 ग्रीन कार्ड शामिल हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: बड़गांव में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गौकश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: बड़गांव थाना पुलिस ने सोमवार सुबह...

Gold-Silver Price: अनिश्चितता के बीच कीमती धातुओं में उछाल, सोना-चांदी 1 प्रतिशत तक चढ़े

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष...

Weather Update: गर्मी से राहत के संकेत, एनसीआर में छाए रहेंगे बादल और होगी बूंदाबांदी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज...

Share Market: वैश्विक तनाव का बाजार पर असर, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच...
spot_imgspot_img