Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का बेमियादी धरना शुरू

जनवाणी संवादाता |

बड़ौत: देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के आह्वान पर पूर्व घोषित शनिवार के नेशनल हाईवे 709 बी के चक्का जाम को लेकर किसानों ने बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर पुल पर जाम लगा दिया। हालांकि प्रशासन ने पहले पुलिस का प्रबंध कर रखा था। लेकिन किसान बिना डरे हुए धरना देकर बैठ गए।

इस मौके पर किसानों ने कहा कि नए तीन कृषि कानूनों का विरोध अभी तक उनके क्षेत्र में कम हो रहा था। शनिवार से यह आंदोलन शुरू हो गया है। अब नेशनल हाईवे को वह बेमियादी रूप से बंद कर दिया गया है। किसानों ने कहा कि जब केंद्र सरकार तीनों कानूनों को वापस ले लेगी तभी वह उठेगे।

30 17

क्षेत्र के आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि वाहनों के आवागमन को लेकर काफी परेशानी हो रही है। मुख्य रास्ता बंद होने से वाहन चालक संपर्क मार्गो से होकर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन दूर दराज के लोग निकल नहीं पा रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img