Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाया गया। सभी कार्यक्रमों में आजादी का अमृत महोत्सव एवं मेरा माटी मेरा देश की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों/अर्द्ध सरकारी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को याद किया गया साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश को स्वतंत्रता दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों ने की लड़ाइयां लड़ी।

उन्होंने जिन मूल्यों एवं आदर्शों की लड़ाई लड़ी आज उन सभी आदर्शों एवं मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी आजादी की मूल भावनाओं एवं चेतना को अपने भीतर जगा कर एवं अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी दें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा पायलट योजना की तर्ज पर औषधीय एवं व्यवसायिक पौधों के रोपण बढ़ावा दिए जाने के लिए बहादुरपुर में चिल्ड्रन पार्क में 75 प्रकार के औषधीय एवं व्यवसायिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं डीएफओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एमएलके पीजी कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश जसवंत सिंह सैनी, जिलाधिकारी अरविंद सिंह, विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम व अन्य जनप्रतिनिधि गण व कॉलेज एवं विद्यालयों के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मंत्री जसवंत सिंह सैनी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी अमर शहीदों के जीवन आदर्शों, मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...
spot_imgspot_img