Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

11 अगस्त से मनेगा स्वतंत्रता सप्ताह, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

  • सरकारी आवासों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर होगा ध्वजारोहण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त की अवधि में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव को स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। सभी सरकारी आवासों, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालर्यों, औद्योगिक इकाइयों और प्रतिष्ठानों एवं शिक्षण संस्थानों पर सम्मान भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में रोस्टर बनाकर स्कूलों में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाए। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि जनपद में 50 समूह की 594 महिलाओं द्वारा 03 लाख 20 हजार झंडे का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 01 लाख 2 हजार झंडों का निर्माण किया जा चुका है। जनपद में 02 लाख 70 हजार से अधिक झंडे फहराए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img