- तीन दिन पूर्व भरभरा कर गिरी अस्थाई गौशाला की दीवार
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: विगत तीन दिन पूर्व नगर में स्थित अस्थाई गौशाला की दीवार भरभरा कर गिर गई थी। जिसकी खबर मीडिया में प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार को नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव ने गौशाला पहुंच कर निरीक्षण किया। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को गोवंशो की देखभाल एवं दीवार का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त गौशाला की चारदीवारी के चारों तरफ एक किसान का ही खेत है। किसान के द्वारा गौशाला की दीवार से सटाकर सिंचाई हेतु पानी की कच्ची नाली बनाई गई है। जिसके कारण उक्त दीवार गिरना बताया गया। बता दें कि उक्त गौशाला में नगर पंचायत द्वारा करोड़ों राशि निकाली गई है। जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।

