Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

चंडीगढ़ निगम में INDIA गठबंधन को करारी हार, इस दल ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव

जनवाणी ब्यूरो |

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीतने वाले INDIA गठबंधन को सोमवार को बड़ा झटका लगा। भाजपा ने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है।

भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। वहीं डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के राजिंदर शर्मा ने गठबंधन की निर्मला देवी को दो वोट से हराया है। भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 17 वोट मिले।

सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का एक वोट कैंसिल हुआ है। चुनाव में भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 16 वोट मिले हैं। एक वोट कैंसिल हुआ है। माना जा रहा है कि अकाली दल के हरदीप सिंह ने फिर से भाजपा को वोट दिया है।

इससे पहले 11:12 मिनट पर वोटिंग खत्म हुई। सांसद किरण खेर ने पहला वोट डाला। उनके वोट डालने से पहले पार्षद सौरभ जोशी उनके पास आ गए, जिसको लेकर सदन में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले कोई पार्षद अपनी सीट से उठकर मतदान डालने वाले के पास कैसे जा सकता है। हालांकि बाद में मेयर के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।

सदन में पीठासीन अधिकारी मेयर कुलदीप कुमार और डीसी विनय प्रताप सिंह भी मौजूद हैं। वोटिंग के लिए मेयर ने डेढ़ घंटा तय किया है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में गए तीनों पार्षदों ने अपना वोट डाल दिया है।

वोटों की गिनती से पहले नगर निगम के संयुक्त सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी के मेयर के साथ बैठने को लेकर भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया है। भाजपा के सौरभ जोशी ने आपत्ति जताई है कि क्या वह नियमों के अनुसार ऐसा कर सकते हैं।

वहीं चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मामला पंजाब का है, पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं… भाजपा के पास नंबर है।

भाजपा में गए तीनों पार्षद सीधे चुनाव में पहुंचे
हाल ही में भाजपा में गए वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम, वार्ड नंबर-19 की पार्षद नेहा और वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला अभी तक शहर से बाहर थे। बताया जा रहा है कि पहले वो तीनों पंचकूला के एक निजी होटल में थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी हाउस और अब बरवाला में कहीं थे। भाजपा को डर है कि आम आदमी पार्टी उनसे फिर संपर्क करके उन्हें पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे इसलिए उन्हें बाहर रखा गया है। तीनों पार्षद सोमवार को ही सीधे नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में पहुंचे।

चुनाव में भाजपा का समर्थन न करे अकाली दल : कांग्रेस
चंडीगढ़ कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल से अपील की है कि वह सोमवार को भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन न करे। प्रवक्ता राजीव शर्मा ने भाजपा पर किसान विरोधी मानसिकता रखने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया। कहा कि अकाली दल को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 2021 में 700 से ज्यादा किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसी स्थिति के बावजूद अगर फिर भी हरदीप सिंह भाजपा को वोट देते हैं तो यह किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा ही होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img