Tuesday, February 24, 2026
- Advertisement -

इंटरकॉन्टिनेंटल कप पर भारत का कब्जा, जानिए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को पांच साल बाद भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में लेबनान को 2-0 से भारतीय टीम ने हरा दिया है। भारत के लिए इस मैच में कप्तान सुनील छेत्री ने पहला गोल दागा। उनके बाद लल्लियांजुआला छंगटे ने दूसरा गोल किया।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। पिछली बार उसने 2018 में इस टूर्नामेंट को जीता था। वहीं, 2019 में दूसरे संस्करण में उत्तर कोरिया की टीम चैंपियन बनी थी। तब भारत सबसे अंतिम चौथे स्थान पर रहा था। 2019 के बाद कोरोना महामारी के कारण यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो सका था। यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का तीसरा संस्करण है और भारत दूसरी बार चैंपियन बना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संजीव कुमार मनोनीत

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास...

चंद्र ग्रहण के कारण होली की तारीखों में हुआ बदलाव

पूरन चंद्र जोशी हिंदू साल का पहला चंद्र ग्रहण 3...

पतन का सबब बन सकती है अति महत्वाकांक्षा

मनीष कुमार चौधरी महत्वाकांक्षा मानवीय मामलों में सबसे परिभाषित शक्तियों...

हवाई अड्डे और हवाई चप्पल वाले यात्री

हम पूछते हैं कि ये सूचना का अधिकार है...

अपनों से कैसे निपटेंगे योगी आदित्यनाथ?

सचिवालय में एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान कहा,...
spot_imgspot_img