Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार यादव बने जीत के हीरो

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सुपर चार में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

भारतीय टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया

जवाब में भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन की मैच विजयी पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब सूर्यकुमार यादव जीत के बाद सीधे पवेलियन लौट गए और पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने भी ऐसा ही किया।

भारत की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा (31 रन) और शुभमन गिल (10 रन) ने की, लेकिन दोनों पावरप्ले में ही आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा (31 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की अहम साझेदारी की।

पाकिस्तान की ओर से सभी तीन विकेट सैम अयूब ने चटकाए। हालांकि, उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी।

इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर अपने दबदबे को साबित किया है और फैंस को एक और यादगार जीत का तोहफा दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img