जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। अहमदाबाद में ही खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को उसने 10 विकेट से जीता था। लगातार दो जीत से भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं।
टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर बनाया दबाव
It's Lunch on Day 1 of the fourth @Paytm #INDvENG Test!
3⃣ wickets for #TeamIndia
7⃣4⃣ runs for EnglandScorecard 👉 https://t.co/9KnAXjaKfb pic.twitter.com/jdgGd1kVHs
— BCCI (@BCCI) March 4, 2021
पहला सेशन भारत के नाम
पहले दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा। उसने इंग्लैंड को तीन विकेट झटके। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। बेयरस्टो और बेन स्टोक्स क्रीज पर जमे हैं।
24 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए हैं। स्टोक्स 23 और बेयरस्टो 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
16 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स 14-14 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 19 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
टीम इंडिया को बड़ी सफलता
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शानदार लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी गति और स्विंग से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया है। सिराज ने पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने कप्तान जो रूट को LBW किया। रूट 5 रन बनाकर आउट हुए। 30 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है।
इंग्लैंड का स्कोर 30-2
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ है। अक्षर पटेल कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं, मो. सिराज भी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से जो रूट और बेयरस्टो क्रीज पर हैं। रूट 5 और बेयरस्टो 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 30-2 है।
अक्षर पटेल ने दिया दूसरा झटका
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अक्षर पटेल की खतरनाक गेंदबाजी जारी है। उन्होंने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया है। अक्षर पटेल ने ओपनर जैक क्रॉउली को मिड ऑफ पर सिराज के हाथों आउट कराया। अक्षर का ये पारी में दूसरा विकेट है। क्रॉउली 9 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 15-2 है।
2⃣nd wicket in the innings
2⃣0⃣th wicket in Tests@akshar2026 strikes again as Zak Crawley gets out. 👍👍@Paytm #INDvENG #TeamIndiaFollow the match 👉 https://t.co/9KnAXjaKfb pic.twitter.com/f4JD04KzLB
— BCCI (@BCCI) March 4, 2021

