Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान से आये ड्रोन पर भारत ने की फायरिंग, जानिए- पूरी खबर

  • बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखा, जिस पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। इस दौरान ड्रोन ने भारत की सीमा में आईईडी बम को गिरा दिया।

आईईडी बम बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर भेजे थे। दरअसल, अखनूर इलाके में पाकिस्तान की तरफ से एक भेजा गया संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। पहले से अलर्ट जवानों ने इस ड्रोन पर फायरिंग की। संदिग्ध ड्रोन से सुरक्षाबलों ने लटक रहे सामान को गिरा दिया। जांच की तो पता चला कि वह आईईडी बम था। सुरक्षाबलों ने बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया। इन आईईडी बमों में टाइमर सेट किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ ने मंगलवार की रात को अखनूर के कनाचक इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई, इस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। तत्काल पुलिस दल को तैनात किया गया और ड्रोन विरोधी एसओपी का पालन किया गया। ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया।

पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से डिफ्यूज किया गया है, मामला दर्ज किया गया है।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हर जगह ड्रोन का खतरा है, लेकिन सीमा पार से किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना और बीएसएफ का पूरी तरह से दबदबा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img