नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक में छठे दिन यानी गुरुवार (1 अगस्त) को भी भारतीय खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। स्टार शूटर स्वप्निल कुसाले से 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस तरह भारत के अब ओलंपिक में तीसरा मेडल जीता। भारत के जांबाज निशानेबाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, गोल्फ, हॉकी, सेलिंग जैसे इवेंट में शिरकत कर रहे हैं।
स्वप्निल ने रच दिया इतिहास
भारत के स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है। स्वप्निल ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है। भारत का मौजूदा ओलंपिक खेलों में ये तीसरा मेडल रहा। इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए।