Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: श्रावण मास की नीलकंठ महादेव मंदिर से जुड़ी कावड़ यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब तक नीलकंठ महादेव मंदिर में करीब 45 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। नीलकंठ ही नहीं बल्कि मुनिकीरेती और आसपास क्षेत्र में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। शुक्रवार की दोपहर तक सभी कावड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर चले जाएंगे। श्रावण मास की नीलकंठ यात्रा अपने पूरे उफान पर है। हरिद्वार की ओर से आने वाले शिव भक्तों के वाहनों से मुख्य मार्ग भरे पड़े हैं।

ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला, नीलकंठ मंदिर परिसर सभी जगह पार्किंग शिव भक्तों के वाहनों से पूरी तरह पैक हो चुकी है। शुक्रवार को सभी श्रद्धालु ऋषिकेश और हरिद्वार से गंगाजल उठाएंगे और अपने-अपने मूल स्थान की ओर वापस लौट जाएंगे। नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के वक्त को छोड़ दिया जाए तो पूरे समय अटूट जलाभिषेक चल रहा है।

देहरादून,टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर रखे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अब तक यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। गुरुवार दोपहर 2:00 बजे तक नीलकंठ महादेव मंदिर में 45 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं।

दर्शन के लिए लगातार भीड़ उमड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यहां भीड़ छटनी शुरू हो जाएगी। विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संस्थाएं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कैंप लगाकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा शिविर ही नहीं बल्कि भोजन प्रसाद के भी निशुल्क शिविर जगह-जगह लगाए गए हैं। हर जगह भारी संख्या में पुलिस फोर्स तनात है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img