Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

भारत ने बजाया एशियाई खेलों में अपना डंका: भूपेंद्र बाजवा

  • भूपेंद्र सिंह बाजवा का हरिद्वार पहुंचे पर ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे भारतीय ओलंपिक संघ के आईओए कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय दल के चीफ डी मिशन भूपेंद्र सिंह बाजवा का हरिपुर कलां स्थित होटल गॉडविन में पूजा बिष्ट और अनुराम बहुगुणा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

भारतीय ओलंपिक संघ के आईओए कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय दल के चीफ डी मिशन भूपेंद्र सिंह बाजवा ने स्वागत को लेकर हरिद्वार वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चीन के हांगझू स्थित ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में हुए एशियाई खेलों में इस बार 22 दिन में 107 मेडल लेकर आए हैं। यह एक रिकॉर्ड हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी की तारीफ की। हमारे बच्चों ने देश का नाम रोशन किया है।

चार साल पहले आठवें स्थान पर थे और इस बार चौथे स्थान पर है। जब दूसरे देश में भारत का राष्ट्रगान बजता है तो गर्व होता है। हमारा झंड़ा जब दूसरे देश में ऊंचा होता है तो अलग ही शान नजर आती है। बच्चों ने जिस तरह से देश का सम्मान बढ़ाया है। उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भारत के हर खेल में खिलाड़ी अब अपनी अलग की छाप छोड़ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के दीवानें विदेशी भी होते जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img