Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया vs पाक टी-20 जनवाणी लाइव: कोहली का दीपावली पर विराट तोहफा, भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

05:25 PM, 23-OCT-2022
भारत ने पाकिस्तान से लिया बदला
भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है। विराट कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है। उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली।

04:50 PM, 23-OCT-2022
भारत को 60 रन की जरूरत
15 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 100 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 30 गेंदों में 60 रन की जरूरत है। फिलहाल हार्दिक पांड्या 25 गेंदों में 32 रन और विराट कोहली 37 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अब प्रति ओवर 12 रन बनाने हैं।

04:42 PM, 23-OCT-2022
भारत को 77 रन की जरूरत
भारत ने 13 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 21 गेंदों में 29 रन और विराट कोहली 29 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को अब 42 गेंदों में 77 रन की जरूरत है।

04:39 PM, 23-OCT-2022
भारत को 86 रन की जरूरत
12वें ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 18 गेंदों में 26 रन और विराट कोहली 26 गेंदों में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मोहम्मद नवाज 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और 20 रन लुटाए। उनके ओवर में हार्दिक ने दो और कोहली ने एक छक्का लगाया। भारत को 48 गेंदों में 86 रन की जरूरत है।

04:28 PM, 23-OCT-2022
भारत को 60 गेंदों में 115 रन की जरूरत
भारत ने 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या 11 गेंदों में सात रन और विराट कोहली 21 गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को 60 गेंदों में 115 रन की जरूरत है।

04:24 PM, 23-OCT-2022
भारत को 119 रन की जरूरत
नौ ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 41 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 19 गेंदों में 11 रन और हार्दिक पांड्या सात गेंदों में चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को 66 गेंदों में 119 रन की जरूरत है।

04:19 PM, 23-OCT-2022
मुश्किल में भारतीय टीम
सात ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या और विराट कोहली क्रीज पर हैं। अब तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही है। राहुल चार रन और रोहित चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी 15 रन बनाकर आउट हुए। सातवें ओवर में अक्षर दो रन बनाकर रन आउट हुए।

03:57 PM, 23-OCT-2022
राहुल के बाद रोहित भी आउट
चौथे ओवर में 10 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा सात गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हारिस रऊफ ने स्लिप में इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। इससे पहले दूसरे ओवर में केएल राहुल को नसीम शाह ने बोल्ड किया था। राहुल चार रन बना सके थे। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 17 रन है।

03:49 PM, 23-OCT-2022
भारत को पहला झटका
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में टीम को पहला झटका लगा। केएल राहुल चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने आउट किया। नसीम की गेंद पर उन्होंने डिफेंसिव स्ट्रोक लगाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बाद बैटिंग पैड पर लगकर विकेट पर जा लगी। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।

03:45 PM, 23-OCT-2022
एक ओवर के बाद भारत 5/0
एक ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। फिलहाल ओपनर्स रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं। पहले ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी के लिए और उन्होंने पहली ही गेंद इनस्विंगिंग यॉर्कर फेंकी, जिसपर राहुल बच गए थे।

03:23 PM, 23-OCT-2022
पाकिस्तान ने 160 रन का लक्ष्य दिया
पाकिस्तान ने भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। पाक के लिए शान मसूद ने 42 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए।

03:15 PM, 23-OCT-2022
18 ओवर के बाद पाकिस्तान ने सात विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहीन अफरीदी दो गेंदों में चार रन और शान मसूद 40 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने अब तक तीन-तीन विकेट लिए हैं।

03:05 PM, 23-OCT-2022
अर्शदीप को तीसरी सफलता
पाकिस्तान को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे हैं। 16वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नवाज को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया था। वह छह गेंदों में नौ रन बना सके। इसके बाद 17वें ओवर में आसिफ अली को अर्शदीप सिंह ने कार्तिक के हाथों कैच कराया। आसिफ दो रन ही बना सके। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान को स्कोर सात विकेट पर 125 रन है। फिलहाल शाहीन अफरीदी और शान मसूद क्रीज पर हैं। अर्शदीप और हार्दिक ने अब तक तीन-तीन विकेट झटके हैं।

02:48 PM, 23-OCT-2022
पाकिस्तान को पांचवां झटका
पाकिस्तान को लगातार दो ओवर में तीन झटके लगे हैं। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शादाब खान को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। शादाब छह गेंदों में पांच रन बना सके। वहीं, आखिरी गेंद पर हार्दिक ने हैदर अली को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। इससे पहले 13वें ओवर में मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 34 गेंदों में 51 रन बना सके। इफ्तिखार और मसूद के बीच 50 गेंदों में 76 रन की साझेदारी हुई। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 98 रन है। फिलहाल शान मसूद और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।

02:42 PM, 23-OCT-2022
पाकिस्तान को तीसरा झटका
13वें ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने इफ्तिखार अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इफ्तिखार 34 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 96 रन है।

टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी है। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेल रही हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।

पाकिस्तान को दूसरा झटका
पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दूसरा विकेट झटका। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को भी पवेलियन भेजा। रिजवान 12 गेंदों में चार रन बना सके। इसमें एक चौका शामिल है। अर्शदीप ने इससे पहले बाबर आजम को पवेलियन भेजा था। वह खाता भी नहीं खोल सके थे। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 15 रन है। फिलहाल शान मसूद और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं।

01:41 PM, 23-OCT-2022
अर्शदीप को पहली सफलता
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पवेलियन भेजा। बाबर खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल भी किया, लेकिन अंपायर का फैसला सही निकला। पाकिस्तान ने एक रिव्यू भी गंवा दिया है। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर छह रन है।

01:02 PM, 23-OCT-2022
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह इस मैच में एक ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरे हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि वह तीन तेज गेंदबाज, दो स्पिनर्स और छह बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरे हैं।

12:51 PM, 23-OCT-2022
पिच रिपोर्ट
पिच के मुआयना करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बताया कि पिच हार्ड है और उस पर घास भी हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है। हालांकि, बल्लेबाजों को भी इस पर मदद मिलेगी। अगर एकबार बल्लेबाज जम जाएं तो काफी रन बना सकते हैं। क्लार्क ने कहा कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। मेलबर्न में 2014 के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम एक बार मैच जीती है। वहीं, बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने सात मुकाबले जीते हैं।

12:30 PM, 23-OCT-2022
थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और पाकिस्तान मैच में टॉस थोड़ी देर बाद होगा। स्टेडियम में हजारों दर्शक पहुंच चुके हैं। दोनों टीमें मैच के लिए तैयार हैं। दोपहर एक बजे टॉस होगा और फिर 1:30 बजे से मैच शुरू होगा।

12:13 PM, 23-OCT-2022
मेलबर्न में मौसम साफ
भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए खुशखबरी है। मेलबर्न में मौसम साफ हो गया है। आसमान से बादल जा चुके हैं। मेलबर्न में स्थानीय समय के मुताबिक यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा। भारत में उस समय दोपहर के 1:30 बज रहे होंगे। मेलबर्न में रात 11 बजे तक अधिकतम सात प्रतिशत संभावना बारिश की है।

11:32 AM, 23-OCT-2022
बीसीसीआई ने मैच से पहले शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई ने मैच से पहले एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भारतीय खिलाड़ी अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मौसम साफ दिख रहा है।

11:18 AM, 23-OCT-2022
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।

10:43 AM, 23-OCT-2022
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल/मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

10:08 AM, 23-OCT-2022
स्टेडियम के पास पहुंचने लगे दर्शक
मेलबर्न में मैच शुरू होने में अभी करीब तीन घंटे का समय बाकी है, लेकिन दर्शक स्टेडियम के करीब जुटने लगे हैं। भारतीय फैंस हाथों में तिरंगा लेकर पहुंच रहे हैं। मेलबर्न के बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

29 11

28 10

09:51 AM, 23-OCT-2022
पाकिस्तान से मैच के लिए तैयार विराट कोहली
भारत बनाम पाकिस्तान मैच रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक लाख समर्थकों के सामने होगा। कोहली ने कहा कि वह इतनी बड़ी भीड़ के सामने खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ”खेल से ज्यादा, मैं उस पल का इंतजार कर रहा हूं (एक लाख समर्थकों के सामने खेलना)। पिछली बार मैंने ईडन गार्डन्स में ऐसे पल का अनुभव किया था, जहां मुझे लगता है कि लगभग 90,000 प्रशंसक थे। वह एक खचाखच भरा स्टेडियम था। जब मैं ड्रेसिंग रूम से बाहर निकला तो खेल के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वसीम अकरम और वकार यूनिस को देखा था। माहौल जबरदस्त था, लेकिन मुझे ध्यान केंद्रित करने की जरूरत थी क्योंकि आप उस माहौल में खींच सकते हैं।”

विराट ने कहा, ”वर्ल्ड कप में मोहाली में भी ऐसा ही था। वर्ल्ड कप मैचों के दौरान एक अलग माहौल बनता है। यह एक अलग एहसास है और आप उसे अनुभव करते हैं। चारों तरफ इसे लेकर बात होती है। मैं इन पलों से प्यार करता हूं। वास्तव में ये क्षण हैं जो पूरे अनुभव का हिस्सा हैं। आप वास्तव में इन पलों को जीने के लिए खेलते हैं।”

09:24 AM, 23-OCT-2022
पाकिस्तान के कॉमेडियन ने दिया इंटरव्यू
पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन मोमिन शाकिब ने मैच से पहले मेलबर्न में इंटरव्यू दिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने मैच में बारिश को लेकर कहा कि यह ऐसा हुआ तो भारत और पाकिस्तान के दर्शक मैदान से पानी निकाल देंगे।

08:45 AM, 23-OCT-2022
मेलबर्न में कैसा रहेगा मौसम
शनिवार रात मेलबर्न में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार को भी आसमान में बादल हैं। अभी तक बारिश नहीं हुई है। यह दोनों देशों के लिए खुशी की बात हैं। मैच के दौरान भी बारिश होने की संभावनाएं भी कम हैं।

07:54 AM, 23-OCT-2022
मेलबर्न में भारतीय खिलाड़ियों की पेंटिंग
मेलबर्न के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में यह दिख रहा है कि मेलबर्न के सड़कों पर भारतीय खिलाड़ियों की पेंटिंग बनाई गई है। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या प्रमुख हैं।

07:26 AM, 23-OCT-2022
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने आठ मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान ने तीन मैचों में ही जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच छह मैच हुए हैं। इसमें भारत पांच जीता है। पाकिस्तान को एक जीत हासिल हुई है।

07:18 AM, 23-OCT-2022
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें करीब एक लाख दर्शकों के सामने खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यह पहला मैच होगा। दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img