जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: गुरूवार 20 जुलाई से भारत वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
बता दें कि कोहली 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ के बाद 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वह भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।
सचिन ने अपने करियर में 664 मैच खेले थे। धोनी 538 और टीम इंडिया के मौजूदा कोच द्रविड़ 509 मैच खेले थे। यह भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। कोहली ने अब तक 499 मैच खेले हैं। उन्होंने 110 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 मैच देश के लिए खेले हैं।