Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

भारत ने तीसरा वनडे मैच पांच विकेट से जीता, पढ़िए- पूरी खबर

  • हार्दिक-पंत ने पलटा मैच, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने 100 रन से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने तीसरा वनडे पांच विकेट से जीतकर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड की टीम 259 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 42.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने मिलकर मैच पलट दिया। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी निभाई।

हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनका वनडे में पहला शतक रहा। इन दोनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 42.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रवींद्र जडेजा भी सात रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने डेविड विली के 42वें ओवर में लगातार पांच चौके भी जड़े।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने 100 रन से जीत हासिल की थी। एजबेस्टन टेस्ट हारने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। टीम ने टी-20 सीरीज और फिर वनडे सीरीज जीती।

भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 11 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर यह टीम इंडिया की चौथी वनडे सीरीज जीत है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। आठ साल बाद इंग्लैंड में भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हो पाई है। पिछली बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 2014 में 3-1 से वनडे सीरीज जीती थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img