Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भारतीय सेना की एके-47 असॉल्ट राइफल होगी अपग्रेड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में रक्षा क्षेत्रों में हुए बदलाव और आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदमों का असर अब दिखाई देने लगा है। भारतीय रक्षा कंपनियां कई विदेशी कंपनियों को पछाड़कर खुद को स्थापित कर रही हैं।

इसी के तहत भारतीय सेना की एके-47 असॉल्ट राइफल को अपग्रेड करने के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनियों में  बंगलूरू की एसएसएस डिफेंस सामने आई है।

इस रक्षा कंपनी ने अपने प्रतिद्वंदी इस्त्राइल को बोली में पछाड़ दिया है। अगर सबकुछ ठीक रहा था तो चार साल पहले स्थापित हुई एसएसएस डिफेंस भारतीय सेना की एके-47 असॉल्ट राइफल की छोटी संख्या को अपग्रेड करेगी।

छोटे हथियार और गोला-बारूद बनाती है कंपनी 

बंगलूरू की एसएसएस डिफेंस छोटे हथियारों व गोला-बारूद की निर्माता कंपनी है। इस कंपनी ने ही भारतीय सेना के लिए कलाश्निकोव राइफल को अपग्रेड किया था।

अधिकारियों का कहना है कि यह भारतीय फर्म दक्षिणी पश्चिमी कमान की एक सेना इकाइ्र के पास 24 एके-47 राइफल को अपग्रेड करेगी। अगर यह अपडेटशन सही से हुआ तो कंपनी को और बड़े ऑर्डर भी मिल सकते हैं।

और खतरनाक होगी एके-47

सैन्य अधिकारियों का कहना है कि एके-47 भारतीय सेना का एक बुनियादी हथियार है। इस हथियार ने सेना की कई आवश्यकताओं को पूरा किया है।

अधिकारियों का कहना है कि एसएसएस डिफेंस भारतीय सेना के इस हथियार को और भी ज्यादा खतरनाक और काम करने में आसान बना देगी।

उन्होंने बताया कि इस अपग्रेडेशन में टेक्टिकल फ्लैशलाइट, लेजर लाइट, फ्लैश हैडर, डस्ट कवर, हैंड गार्ड व कई तरह के ग्रिप भी शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img