Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भारतीय व्यापार मंडल ने असहाय बच्चों भेजी सहायता राशि व कपडे

  • भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व शामली जिलाध्यक्ष ने एनजीओ को भेजी सहायता

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने असहाय बच्चों की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दिल्ली की एक एनजीओ को असहाय बच्चों की मदद के लिए नगद धनराशि, कपड़े व किताबे भेजी है, ताकि वह पढ़कर अपना भविष्य सुधार सकें।

बड़ौत के रहने वाले भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिंस जैन व शामली जनपद के जिलाध्यक्ष पीयूष गोयल समय-समय पर गरीब बच्चों की मदद के लिए आगे आते रहते है। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में स्थित आनंद एनजीओ में असहाय बच्चों की एवं बुजुर्गों की सहायता के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि, कपड़े, किताबे भेजी है।

इतना ही नहीं कोरोना बीमारी से बचाव के लिए उनको दवाई भी वितरित की, ताकि उनको किसी भी तरह की दिक्कत न हो। प्रिंस जैन व पीयूष गोयल ने कहा कि हर किसी को गरीबों की मदद करनी चाहिए, ताकि उनको अच्छी तरीके से पढ़ सकें और अच्छे कपड़े पहन सकें। उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने एनजीओ के पदाधिकारियों को बच्चों की मदद समय-समय पर करने का भरोसा दिया। आनंद संस्था की चेयरमैन डॉक्टर ज्योति आनंद उनके इस कदम की सराहना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img