Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

  • कृषि व्यापार अध्यादेश में सुधार की मांग सहित कई मुद्दे उठाए

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: भारतीय किसान संघ की ब्लाक शाखा ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कृषि व्यापार अध्यादेश 2020 में सुधार करने की मांग की है।

शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की ब्लाक शाखा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि व्यापार अध्यादेश 2020 में सुधार करते हुए सभी प्रकार की खरीद कम से कम समर्थन मूल्य होने का प्रावधान होना चाहिए।

निजी व्यापारियों का राज्य एवं केन्द्र स्तर पर पंजीयन अवश्य हो तथा उसकी बैंक सिक्योरिटी हो, जो एक सरकारी पोर्टल (वेबसाइट) के माध्यम से सभी को उपलब्ध होना चाहिए।

इस बाबत जो भी विवाद हो उसका समाधान करने के लिए स्वतंत्र कृषि न्यायालय की व्यवस्था हो और सभी विवादों का निपटारा किसान के जिले में ही होना चाहिए।

इस अध्यादेश में कापोर्रेट कंपनियां भी किसान रूप में आ रही हैं, इसको तर्क संगत बनाते हुए कृषि पर निर्भर लोगों को ही किसान की परिभाषा में रखा जाए।

ज्ञापन देने वालों में सर्वेश राजपूत, संजीव कुमार, राजकुमार सिंह, भारत सिंह, दिग्विजय प्रताप सिंह, रामकुमार, राजेन्द्र सिंह, सत्यपाल सिंह, रोहित, विजय सिंह, जौहरी सिंह पाल, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img