Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

पूजन प्रशिक्षण लेकर नियमित पूजन करने वाले युवा हुए सम्मानित

  • जैन मिलन शाखा ने दिया युवाओं को पूजन प्रशिक्षण
  • दशलक्षण पर्व में नियमित अभिषेक करने वाले भी हुए सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: जैन मिलन शाखा तथा पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीमित कार्यक्रम में पूजन प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षार्थी युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही दशलक्षण पर्व में अभिषेक करने वाले जैन समाज के लोगों को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जैन मिलन शाखा व पीएनएस के अध्यक्ष पारसनाथ जैन ने युवाओं से धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने व पूजन प्रशिक्षण में नियमित प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया।

जैन मिलन शाखा नजीबाबाद की ओर से इस बार जैन समाज के युवाओं को धार्मिक पूजन विधि सिखाए जाने को शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त शिविर में युवाओं ने भादो मास में जैन मिलन शाखा के सचिव अजय जैन के निर्देशन मे पूजन प्रशिक्षण प्राप्त कर दशलक्षण पर्व के दौरान प्रतिदिन श्री दिगम्बर जैन पंचायती व श्री दिगम्बर जैन सरजायती मंदिरों में पूजन, प्रक्षाल व अभिषेक किया। क्षमावाणी पर्व के पश्चात श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित एक सादे समारोह में प्रशिक्षणार्थी युवाओं नमन जैन, आदि जैन, नवकार जैन, पुनीत जैन, अरनव जैन व अनुभव जैन को जैन मिलन शाखा नजीबाबाद के अध्यक्ष पारसनाथ जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जैन मिलन शाखा ने विगत वर्षों में तथा इस बार के दशलक्षण पर्व के दौरान नियमित रूप से जैन मंदिरों में पूजन करने वाले समाज के सदस्यों जिनेश्वर दास जैन, जितेन्द्र जैन, ज्ञानचंद जैन, राजीव जैन, दीपक जैन, अजय जैन को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। जैन मिलन शाखा ने निर्णय लिया कि कोरोना महामारी के दौरान लाकडाउन में जिन परिवारों ने पशुओं व कुत्तों को भोजन, पक्षियों को दाना, पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिहाज से पौधारोपण, महामासिक मिलन जैसी स्थानीय शाखा की ओर से चलायी गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की है, उन्हें आगामी मास में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर शाखा सचिव अजय जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ जैन तथा संचालन अजय जैन ने किया। इस मौके पर नीरज जैन, दीपक जैन, मनीष जैन, संदीप जैन, राजेश जैन, विनोद जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, कुमकुम जैन, समला जैन, वंदना जैन, रुकमणि जैन, सुशीला जैन, छवि जैन, पुनीत जैन, यश जैन समेत जैन समाज व मिलन के सदस्य मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...

Naagin 7: शो बंद होने वाला है या नहीं? ‘नागिन 7’ पर एकता कपूर ने किया खुलासा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img