Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सिडनी पहुंची भारतीय टीम 

सिडनी, भाषा: कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत की 25 सदस्यीय टीम आस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे के लिए गुरुवार को यहां पहुंची जहां उसे शहर के बाहरी क्षेत्र में 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा लेकिन इस बीच उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी। भारतीय टीम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई स्टार जैसे डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, पैट कमिन्स आदि भी दोपहर बाद यहां पहुंचे। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने भारतीय टीम को दो सप्ताह के पृथकवास के दौरान अभ्यास करने की अनुमति दे रखी है। भारतीय टीम ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क में अभ्यास करेगी जिसे जैव सुरक्षित स्थल के रूप में तैयार किया गया है। कप्तान कोहली एडीलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच होने वाले पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पृथकवास के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा जाएगा। भारतीय टीम अगले दो सप्ताह तक पुलमैन होटल में रहेगी। यहां पहले न्यू साउथ वेल्स की रग्बी टीम भी ठहरी थी। वह अब अन्य होटल में चली गई है। होटल के अधिकारियों ने भारतीय कप्तान को ठहरने के लिए विशेष पेंटहाउस सूइट दिया जहां अमूमन आस्ट्रेलियाई रग्बी दिग्गज ब्रैड फिटलर रुकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img