Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

प्रजनेश ओरलैंडो चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में 

ओरलैंडो, भाषा: भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने यहां ओरलैंडो चैलेंजर टूर्नामेंट में प्रतिद्वंद्वी टुंग लिन वु के मुकाबले से हटने से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वु ने दूसरे दौर के मैच में जब हटने का फैसला किया तब चौथे वरीय प्रजनेश ने दो घंटे 30 मिनट तक 5-7, 7-5, 2-0 से बढ़त बनाई हुई थी। प्रजनेश एक समय 5-7, 2-5 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने ताइपे के खिलाड़ी के खिलाफ अगले सात गेम जीत लिए। इससे 52,080 डॉलर की इनामी राशि का हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट का यह मुकाबला निर्णायक सेट पर पहुंचा। विश्व रैंकिंग में 137वें स्थान पर काबिज प्रजनेश पिछले हफ्ते कैरे चैलेंजर के फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने इस टूर्नामेंट में भी अपनी अच्छी फार्म बनाये रखी। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच तीसरी भिंडत थी। पिछले साल प्रजनेश ने जिनान चैलेंजर में वु को हराया था लेकिन लियूजोऊ में उन्हें वाकओवर दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img