नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका स्वागत और अभिनंदन है। साल 2014 से भारत अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने लगा हुआ है। साल 2023 तक पहुंचते पहुंचते हिंदुस्तान विश्व की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत बना हुआ है।
फिलहाल अमेरिका पहले स्थान पर है। रक्षा संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2023’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है।
क्लिक करें-चेक करें
बता दें कि इस ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में सबसे ताकतवर सेना के मामले में अमेरिका पहले नंबर, दूसरे नंबर पर रूस, तीसरे पर चीन और पांचवें स्थान पर ब्रिटेन है। भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बनाए हुए है। पिछले साल भी इस सूची में भारत चौथे नंबर पर ही था। छठवें पर दक्षिण कोरिया, सातवें पर पाकिस्तान, आठवें पर जापान, नौवें पर फ्रांस और 10वें स्थान पर इटली है।


