Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

हिन्दी केवल भाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का भी प्रतीक: इंदु गुप्ता

  • इन्हरव्हील क्लब ने हिंदी दिवस की वर्चुअल वार्ता

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: हिदी दिवस पर इन्हरव्हील क्लब की ओर से वर्चुअल वार्ता में सदस्याओं ने कहा कि हिन्दी केवल भाषा ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का भी प्रतीक है।

इस मौके पर हिन्दी का महत्व बताया तथा अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने कहा कि हिन्दी के लिए प्रेम केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। हिंदी में बसती है पूरे देश की आत्मा बसती है।

हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम के दृष्टिगत इन्हरव्हील क्लब की स्थानीय शाखा की ओर से आयोजित वर्चुअल वार्ता में रमा जैन कन्या महाविद्यालय की हिंदी प्रवक्ता डा. इंदु लाहौटी व डा. पूनम अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। क्लब अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने वर्चुअल वार्ता में जुड़ने वाले सभी लोगों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ अरुणा गोयल के स्वागत गीत से किया गया। वार्ता के दौरान सीमा कपूर ने डा. इंदु लाहौटी तथा रमा अग्रवाल ने डा. पूनम अग्रवाल का जीवन परिचय दिया। इस दौरान क्लब की सचिव रमा शुक्ला ने हमको मन की शक्ति देना भजन प्रस्तुत किया।

वार्ता में इंदु गुप्ता ने कहा कि हिंदी देश की एकता और सद्भावना बनाए रखने वाली भाषा है। पूरे देश की आत्मा हिंदी में बस्ती है। हर परिवार का तानाबाना है हिंदी, जन साधारण की भाषा है हिंदी। कार्यक्रम का संचालन रश्मि अग्रवाल ने किया। वार्ता में राशि अग्रवाल, मीरा मित्तल, उमा मित्तल, सीमा कपूर, नीतू अग्रवाल, रमा अग्रवाल, अंजू मेहरा, सुदेश गुप्ता, अरुणा गोयल आदि शामिल रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img