- गन्ना मूल्य यूपी सरकार करें घोषित, पिछले सत्र में सितंबर में गन्ना मूल्य घोषित कर दिया था, अब तक क्यों नहीं?
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रालोद सुप्रीमो एवं राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी हैं। रुपया गिरा और महंगाई बढ़ गई। गन्ना मूल्य यूपी सरकार घोषित करें। पिछले सत्र में सितंबर में गन्ना मूल्य घोषित कर दिया गया था, अब क्यों नहीं? भ्रष्टाचार भी बढ़ा हैं। प्रत्येक विभाग में देख लीजिये, भ्रष्टाचार चरम पर हैं। आॅफिस में अफसर बैठते नहीं।
सड़कों के गड्ढे भरने का बजट आ रहा है, नई सड़क बनाने का नहीं, ये क्या हैं? सड़कों का नये सिरे से निर्माण होना चाहिए, लेकिन यहां तो गड्ढों को भरने के लिए बजट जारी हो रहा हैं। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी शनिवार को पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा के साकेत स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खतौली का चुनाव बेहद अहम साबित होगा।
उनके साथ भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण भी काम कर रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनाव भी सपा-रालोद और भीम आर्मी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे। बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी कोई बातचीत बसपा सुप्रीमो मायावती से नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सपा राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी का चुनाव पर फोकस किया हुआ हैं।
वहां का चुनाव महत्वपूर्ण हैं। मैनपुरी का चुनाव नहीं हुआ होता तो खतौली के चुनाव में अखिलेश यादव भी आते। उन्होंने कहा कि यूपी और केन्द्र सरकार जनता से किये वादों पर खरी नहीं उतर रही हैं। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद अब्बास, ग्यास चौधरी, राजपाल चौधरी, सुनील रोहटा, सरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

