Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

गोलगप्पे के पानी में कीड़े मिलने पर हंगामा, ‘सच’ कैन्टीन का मामला

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: मेरठ-बडौत मार्ग पर स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के बाहरी हिस्से पर सच कैन्टीन है, जिसमें मिठाई, चाट आदि खाद्यय पदार्थ बिकते है। शुक्रवार की देर शाम निरपुडा के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह अपने कुछ लोगों के साथ सच कैन्टीन पर पहुचे, और गोलगप्पे खाने लगे, सभी ने गोलगप्पे खा लिए जैसे ही वह स्वाद के लिए गोलगप्पो का पानी पीने लगे तो उन्हें उसमें कीड़े दिखाई दिए।

इस पर उन्होंने सारा पानी चैक किया तो उसमें भारी मात्रा मे कीड़े रैगतै नजर आये। उन्होंने जब कैन्टीन के संचालक से कहा तो वह आग बबूला हो गया, इस पर उन सभी ने जमकर उसका विरोध करते हुए हंगामा किया।

41 2

हंगामा होते देख कैन्टीन के संचालको ने आश्रम के अंदर से और लोग बुलाकर लाठी डंडे निकाल लिए, और प्रधान व उसके साथियों के साथ मारपीट का प्रयास किया। उससे पहले प्रधान थाना पुलिस को सूचना दे चुके थे, उसी समय मौके पर पुलिस पहुच गई। पुलिस ने मौके पर पानी की जांच की तो उसमें कीड़े मिले।

वही ग्राम प्रधान प्रताप सिंह का कहना है कि धर्म के नाम पर इस कैन्टीन मे लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने इस सम्बंध मे एसडीएम बडौत को अवगत कराते हुए थाना बिंनौली पर तहरीर देते हुए करवाई की मांग की है। इससे पूर्व मे भी सच कैन्टीन मे पानी मे कीड़े मिलने को लेकर हंगामा हो चुका है। वही प्रभारी निरीक्षक बिनौली चन्द्रकान्त पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर उचित करवाई की जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img