Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

रात में अलाव का जायजा लेने निकले नगर आयुक्त, रैन बसेरे का भी किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार की रात शहर में अनेक स्थानों पर भ्रमण कर अलाव जलने की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान निगम द्वारा गांधी पार्क के निकट स्थापित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।
लगातार चलती शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार की रात शहर में अनेक स्थानों पर भ्रमण कर अलाव की स्थिति का जायजा लिया।

प्रमुख चौराहों-तिराहों पर अलाव जलते देख उन्होंने संतोष जताया। नगरायुक्त ने अलाव व्यवस्था में लगे निगम कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अलाव जलाने की व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने शहर में कुछ और स्थान चिन्हित कर वहां भी अलाव जलवाने को कहा, ताकि राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके। भ्रमण के दौरान नगरायुक्त ने गांधी पार्क परिसर में स्थित निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया और निराश्रित लोगों को सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर रात बिताने वाले लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर ठंड से न ठिठुरें और रैन बसेरे का आश्रय लेकर रात बितायें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img