Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

रैपिड कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

  • एनसीआरटीसी के अध्यक्ष और सचिव आवास ने निर्माण कार्य देखा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रविवार को आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय के सचिव एवं एनसीआरटीसी के अध्यक्ष मनोज जोशी ने एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय सिंह के साथ दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के शुरुआत सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से हुई, जिसे सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों के साथ समेकित रूप से एकीकृत एक बड़े परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जोशी ने इस आरआरटीएस स्टेशन पर यातायात एकीकरण योजना और यात्रियों के मूवमेंट का अवलोकन किया, जहां आरआरटीएस के पहले चरण के सभी तीन आरआरटीएस कॉरिडोर एक साथ आ रहे हैं और आपस में इंटरआॅपरेबल होंगे।

अधिकारियों ने यमुना नदी पर आरआरटीएस पुल के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य और आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन साइट का अवलोकन किया। एनसीआरटीसी के एमडी ने सचिव को इस बारे में अवगत कराया कि आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को ‘कम्प्यूटर फर्स्ट’ दृष्टिकोण और कुशल मल्टीमॉडल एकीकरण को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है।

07 3

यह भी बताया गया कि दिल्ली में चार टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम), कार्य करेंगी। दो टीबीएम आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की ओर तथा दो आनंद विहार से साहिबाबाद की ओर। पिछले महीने ही पहली टीबीएम (सुदर्शन 4.1) आनंद विहार से न्यू अशोक नगर की ओर के टनल निर्माण के लिए लॉन्च किया गया है।

सचिव ने आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड पर बिजली आपूर्ति के लिए बनाए गए गाजियाबाद रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) की भी समीक्षा की। उन्होंने अत्याधुनिक प्रणालियों और परिष्कृत विद्युत उपकरणों की स्थापना का निरीक्षण किया। इसके अलावा जोशी ने गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन साइट का दौरा किया, जो इस कॉरिडोर के 25 स्टेशनों में सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा होने का गौरव प्राप्त करेगा क्योंकि आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो के वायडक्ट और इस स्थान पर एक फ्लाईओवर को पार करता है।

सचिव ने गुलधर आरआरटीएस स्टेशन और उसके पास चल रहे ट्रैक बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। सचिव ने विभिन्न सुरक्षा और धूल-विरोधी उपायों सहित, विशेष रूप से प्राथमिकता खंड के निर्माण प्रगति की गति की सराहना की। सचिव को बताया गया कि 82 किमी लंबे कॉरिडोर के लिए वायडक्ट के सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए 23वां लॉन्चिंग गैन्ट्री (तारिणी) को हाल ही में स्थापित किया गया है।

किसी भी शहरी परिवहन प्रणाली के निर्माण में इतने बड़े पैमाने पर संसाधनों की तैनाती देश में पहली बार की जा रही है। सचिव ने साइट पर कार्यरत इंजीनियरों से बातचीत की, 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर के कार्यान्वयन में आ रही उनकी चुनौतियों को समझा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img