जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: शुक्रवार को थाने पहुंचने पर डीआईजी शलभ माथुर को पुलिस द्वारा सलामी दी गई। डीआईजी ने थाना परिसर में एकत्र पुलिस कर्मियों से उनके कर्तव्यों तथा कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए ईमानदारी पूर्वक अपनी डयूटी का पालन करने, अवैध वसूली से दूर रहने तथा जनता के प्रति मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीआईजी शलभ माथुर, एसपी डा. धर्मवीर सिंह तथा प्रशिक्षु आईपीएस सागर जैन द्वारा थाना प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मालखाने, महिला हेल्प डेस्क तथा कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जांच की।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर संजय शर्मा 9759259084

