- दारोगा ने फोन पर वार्ता कर रचा हत्या का षड्यंत्र, जौनपुर पुलिस ने आरोपी दारोगा को भेजा जेल
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: थाने में तैनात दारोगा को जौनपुर पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मवाना थाने में तैनात 2023 बैच के उप निरीक्षक राजेश यादव ने 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग की हत्या का षड्यंत्र रच घटना को अंजाम दिया। जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर में 40 वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद में बुधवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव के गले पर तलवार से हमला कर दिया थी। घटना के बाद बेटे का कटा हुआ सिर लेकर मां-बहन बिलखती रही।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे जौनपुर के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया है। उधर, उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जमीनी विवाद में 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी की दारोगा के भाई रमेश यादव ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। मवाना थाने में तैनात उप निरीक्षक राजेश यादव के भाई रमेश यादव ने हत्या से पूर्व मवाना थाने में तैनात उप-निरिक्षक राजेश कुमार यादव फोन पर वार्ता कर हत्या का षड्यंत्र रच घटना को अंजाम दिया।
ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग ने जीते कई पदक
अनुराग ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ ही इंटर कालेज का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक ने कुछ दिन पहले ही चंदौली मे हुए इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक और नोएडा में हुए ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीता था।
पुलिस कर्मी दंपति बने हैं लोगों की मुसीबत
मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र में रहने वाले पुलिस कर्मी दंपति आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आरोप है कि दोनों वर्दी की गर्मी दिखाते हैं। मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। पुलिस आफिस पहुंचे लोगों ने बताया कि पुलिस दंपति क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। छोटी बातों पर वह मेडिकल थाने से पुलिस बुला लेती है और लोगों को धमकाती है। वह अपने साथ एक आॅडियो भी लाए थे, जिसमें सिपाही भद्दी भद्दी गालियां देकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। मामला प्रवेश विहार से जुड़ा है, जहां यूपी पुलिस में तैनात सिपाही व उसकी पत्नी रहते हैं।
सिपाही वर्तमान में बुलंदशहर में तैनात है जबकि महिला सिपाही मेरठ में ही किसी एसपी कार्यालय में ड्यूटी कर रही है। क्षेत्रीय निवासी राजकुमार जाटव ने बताया कि धनतेरस वाले दिन उनका बेटा विशाल कर्दम पड़ोसी मदनलाल शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा के साथ घर के बाहर पटाखे छोड़ रहा था। तभी सिपाही का मदनलाल शर्मा के फोन पर फोन आया। कॉल रिसीव करते ही सिपाही ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।
वह बार-बार भुगतने की धमकी दे रहा था। वह इतने आवेश में आ गया कि उसने दलित परिवार को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। इस प्रकरण के बाद से लगातार मेडिकल थाने की पुलिस मोहल्ले में आ रही है और बिना वजह उनके बच्चों को जेल भेजने की धमकी देकर परेशान कर रही है। इससे पहले भी सिपाही दंपति मोहल्ले में कई बार विवाद कर चुकी है। थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की मदद नहीं की। मजबूर होकर उन्हें यहां आना पड़ा है।

