Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

इंस्पेक्टर राज की तरह तलाशी अभियान से दहशत में व्यापारी

  • प्रत्येक माह 10 व्यापारियों की जांच के फरमान का विरोध

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने टर्न ओवर के आधार पर जांच कर तलाशी अभियान पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

मंगलवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदााधिकारियों ने प्रदेश सचिव श्रीपाल गोयल के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौपा।

जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारी हितैषी माना जाता है, लेकिन सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार इस प्रकार के फैसले लिए जा रहे है जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में बहुत अधिक कठिनाइयां हो रही है।

अभी तीन दिन पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार की वाणिज्य कर आयुक्त अंबिका सोनी ने एक फरमान जारी किया है जिसमें अब से प्रत्येक माह प्रत्येक शहर में प्रत्येक वाणिज्य कर कार्यालय के अन्तर्गत आने वाले 10 व्यापारियों की जांच कभी भी और किसी भी समय की जा सकती है। यह व्यवस्था कोई नई व्यवस्था नहीं है।

यह पुरानी व्यवस्था है, जिससे इंस्पेक्टर राज कहा जाता है। इस फरमान से व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया है। उन्होंने उक्त फरमान को वापस लिए जाने की मांग की है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय संगल, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img