Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

प्रेरणा और चयन

Amritvani 19


गोपाल कृष्ण गोखले ने ही महात्मा गांधी को सार्वजनिक जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया था। संयोग की बात है, डॉ राजेंद्र प्रसाद को भी देशसेवा की प्रेरणा उन्हीं से मिली। गोखले से अपनी पहली भेंट का उल्लेख करते हुए राजेन्द्र बाबू ने लिखा है। राजेंद्र बाबू ने यूनिवर्सिटी की परीक्षा में टॉप किया था और वे वकालत की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान गोपाल कृष्ण गोखले ने सर्वेंट आॅफ इंडिया सोसायटी का गठन किया था। इसी से प्रेरित होकर राजेंद्र बाबू उनसे मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात के दौरान गोखले ने राजेंद्र बाबू से कहा, ‘हो सकता है कि तुम्हारी वकालत खूब चले, बहुत रुपये तुम पैदा कर सको। बहुत आराम और ऐश में दिन बिताओ, लेकिन मुल्क का भी दावा कुछ लड़कों पर होता है और चूंकि तुम पढ़ने में अच्छे हो, इसलिए तुम पर यह दावा और अधिक है।’ उन्होंने खुद के बारे में भी बताया कि, ‘मेरे सामने भी यही प्रश्न था। मैंने सबकी आशाओं पर पानी फेर कर देश-सेवा का व्रत लिया, तो मेरे घरवाले बहुत दुखी हुए, लेकिन कुछ दिनों बाद वे सब बातें समझ गए और मुझसे खूब प्रेम करने लगे। हो सकता है कि यह सब तुम्हारे साथ भी हो, पर इसका विश्वास रखो, सब लोग अंत में तुम्हारी पूजा करने लगेंगे।’ इस मुलाकात के बाद राजेंद्र बाबू ने कुछ विचार किया और फिर अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। हम अपनी राह चुनते हुए खुद को केंद्र में रखते हैं, जबकि समाज को केंद्र में रखने से चयन में आसानी होती है। ज्यादातर लोग यह नहीं सोचते कि उनके कार्य से देश को क्या लाभ होगा, स्वयं का लाभ तो कोई भी पा सकता है।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img