Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल में साफ-सफाई के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: मंडलायुक्त संजय कुमार शहर के निर्माणाधीन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ की निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की जांच की, जिसमें निर्माण कार्यों में फिनिशिंग न होने पर आगामी 31 अगस्त तक फिनिशिंग व साफ सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

उन्होंने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए मॉनिटरिंग करने के लिए चिकित्सकों का अलग वार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। जिला अस्पताल में साफ सफाई तथा जगह-जगह डस्टबिन रखे जाने के निर्देश दिये।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल का कार्य अंतिम रूप पर है। जल्द ही शामली के सामुदायिक अस्पताल में चलने वाला जिला अस्पताल यहां स्थानांतरण कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर, परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सदर संदीप कुमार, एसडीएम ऊन मणि अरोरा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img